सांसद ट्रॉफी क्रिकेट टूनामेंट 16 फरवरी से प्रारंभ
बीना। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी युवाओं में खेलों के प्रति रूचि जागृत करने हेतु क्रिकेट टूनामेंट 16 फरवरी से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 पर शुरू किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी कार्यक्रम के संयोजक अध्यक्ष बलराम राय, अजय ठाकुर ने बताया कि आयोजन में सागर संसदीय क्षेत्र की टीमें ही भाग लेंगी एवं प्रथम पुरूस्कार 22 हजार रुपए एवं सांसद ट्रॉफी द्वितीय पुरूस्कार 11 हजार रुपए एवं सांसद ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
रंजीत कुमार अहिरवार बने शहर सचिव
बीना। राहुल गांधी यूथ बिग्रेड के प्रदेश महामंत्री विक्रांत गोलंदाज की अनुमति लेकर जिलाध्यक्ष ने रंजीत कुमार अहिरवार को शहर सचिव नियुक्त किया और बधाई दी। बधाई देने वालों में राहुल नायक, ललित कोरी, लक्ष्मण राय, नीरज विश्वकर्मा, संदीप चंदेल, आशीष कुशवाहा, शुभम श्रीवास्तव, विरल यादव, राहुल तिवारी, राहुल सुरैया, नरेन्द्रसिंह ठाकुर आदि शामिल हैं।
बिजली कर्मचारी महासंघ का धरना 20 जनवरी को
बीना। भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध मप्र बिजली कर्मचारी महासंघ बीना शाखा अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विजेन टी.डी. ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण एवं नगर संभाग को फ्रें चाईजी पर दिए जाने के विरोध में सागर सिटी पॉवर हाऊस के प्रांगण में 20 जनवरी को धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बताया गया है कि बीना नगर संभाग को सागर की फ्रेंचाईजी पर दिए जाने का विरोध करते हुए बिजली कर्मचारियों ने जनहित में इस फें्रचाईजी को निरस्त करने की मांग की है। नगर संभाग सागर से जो कर्मचारी फें्रचाईजी के कारण हटाए जा रहे हैं उनका समयायोजन शीघ्र ही सागर में एवं शेष कर्मचारियों को सागर वृत्त में ही पदस्थ करने की मांग भी इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से की जाएगी। इस संदर्भ में महासंघ के संभागीय सचिव आरएस सैनी ने बिजली कर्मचारियों से धरना सफल बनाने की अपील की है।
मोटरसाईकिल चोरी
बीना। शहर में मोटरसाईकिलें चोरी होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व में चोरी गई मोटरसाईकिलों का अभी तक पता नहीं चल सका था कि गुरूवार की शाम पंजाब नेशनल बैंक के पीछे से अज्ञात चोर ने एक और बाईक चुरा ली। बीना थाने से मिली जानकारी के मुताबिक रविकांत पिता रामशंकर तिवारी 49 वर्ष पंजाब नेशनल बैंक के पीछे रहते हैं। गुरूवार की शाम साढ़े छै: बजे वह अपनी मोटरसाईकिल डिसकवर क्रमांक एमपी 15 एमई 5741 से घर आए। भीतर जाने के बाद आधा घंटे से जैसे ही वह बाहर आए तो गाड़ी गायब थी। शनिवार को आकर उन्होंनें रिपोर्ट लिखाई जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। गाड़ी की कीमत 25 हजार बताई जाती है।
महिलाओं की सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन
बीना। उत्कृष्टता विद्यालय सभागृह में महिलाओं की सुरक्षा विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन विधायक डॉ.श्रीमति विनोद पंथी की ओर से किया गया। कार्यशाला में आए हुए मुख्य वक्ताओं ने महिलाओं की सुरक्षा पर विस्तार से अपने विचार रखे और महिलाओं के प्रति पुरूष समाज की हिंसक व गंदी सोच से बचने के प्रयास को बल दिया। विधायक ने मातृशक्ति नारी शक्ति को बताते हुए कहा कि मप्र शासन में महिलाएं सर्वाधिक सुरक्षित हैं। इस अवसर पर सैकड़ों नागरिक महिलाएं एवं समाजसेवी उपस्थित थे।
गर्ल्स कॉलेज में युवा दिवस के रूप में मनाई गई जयंती
बीना। शासकीय कन्या महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा स्वामी जी की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य डॉ.चंदा रत्नाकर ने स्वामी के चित्र पर माल्यार्पण कर की। निष्ठा शर्मा, रजनी विश्वकर्मा, रितु ठाकुर, कामिनी पटेल, पूजा ठाकुर एवं रश्मि तिवारी द्वारा वंदे मातरम गीत का गायन किया गया। इसके बाद सभी ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। इस अवसर पर डॉ.सरोज जैन, प्रो.विनय दुबे, डॉ.एके जैन, डॉ.रश्मि जैन, डॉ.संध्या टिकेकर, डॉ.निशा जैन, प्रो. बलराम सिंह, सरिता चौधरी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें