रविवार, 6 जनवरी 2013

परिचय सम्मेलन समाज को एकजुट रखने का माध्यम : सिंह

सागर। परिचय सम्मेलन समाज को एकजुट रखने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते जा रहे है। इन सम्मेलनों में युवक-युवतियां एक दूसरे  को आपस में जानने का मौका मिलता है ताकि भविष्य में उनका जीवन सफल रहे। यह बात संजोग समिति के द्वारा आयोजित जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए सांसद भूपेन्द्र सिंह ने कही।  उद्घाटन उद्योगपति अशोक जैन काका ने किया। 


विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि हर व्यक्ति को इस तरह के मंच की आवश्यकता है। संजोग परिवार 9 वर्षों से मंच देकर संबंध जोड़ने का महत्वपूर्ण फर्ज अदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि जीवन साथी ठीक मिल जाए तो जीवन सफल हो जाता है। विशिष्ट अतिथि मुकेश जैन ढाना ने कहा कि संजोग समिति द्वारा जो यह सेवा का कार्य सम्मेलन के माध्यम से किया जा रहा है। वह सराहनीय है।


आज की इस भागम-भाग की जिन्दगी में जैन समाज को परिचय सम्मेलनों के माध्यम से एक मंच पर युवक-युवतियों को बुलाना समय की आवश्यकता हो गया है। उद्घाटन के पूर्व शीतलचंद अनिल कुमार के परिवार ने ध्वजारोहण किया।  पं. ऋषभ जैन ने विधि विधान से कार्यक्रम की शुरूआत कराई। अतिथियों ने परिचय पुस्तिका संजोग 2013 का विमोचन किया।  

पुस्तिका में लगभग 1200 युवक-युवतियों के बायोडाटा प्रकाशित हुए है। पहले दिन सरिता जैन दमोह, अभिलाशा जैन छिदवाड़ा, गोल्डी समैया गंजबासोदा, श्रुतिका बजाज टीकमगढ़, रूचि जैन विदिशा, राहुल जैन दिल्ली, रमेश जैन आरोन, शुभम जैन गुना, पियूस जैन इंदौर, नीतेश जैन छिंदवाड़ा, राकेश जैन गांधीनगर गुजरात, विजय जैन पैंड्रा छत्तीसगढ़, नितिन बजाज रायपुर और सिद्धार्थ जैन दमोह ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन अनिल जैन नैनधरा ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...