शनिवार, 5 जनवरी 2013

जैन समाज ने निकाला मौन जलूस


गढ़ाकोटा। गुजरात के जूनागढ़ स्थित तीर्थ क्षेत्र गिरनार जी पर जैन मुनि प्रबल सागर के उपर हुए प्राण घातक हमले के विरोध में गढ़ाकोटा जैन समाज व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान सुबह से बंद रखे और चौधरी जैन मंदिर से सभी धर्मावलम्बी मौन जुलूस के रूप में बस स्टैंड पहुंचे। जहां पर विरोध स्वरूप सभी ने एक सुर में कड़ी कार्रवाई करने की बात रखी।


जैन पंचायत अध्यक्ष अरूण मलैया ने कहा कि ऐसे संतो पर जिनकी चर्या को दूसरे लोग सम्मान देते हैं उन पर ऐसा हमला होना विकृत मानसिकता का परिचायक है। रविन्द्र जैन उमरा ने अपराधियों को सख्त सजा की बात कही। विक्की जैन ने कहा कि यदि संतो पर ही प्रहार हो तो हम जैन समाज के युवा विरोध नहीं आंदोलन करने पर विवश हो जाएंगे। वही सुशील पटवारी ने ज्ञापन का वाचन किया।  

इसके बाद सभी ने तहसील प्रागंण पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार अविनाश रावत को सौंपा। जुलूस में ब्र. मनीष भैया, मुकेश बालाकोट, लखमीचंद शाह, जिनेन्द्र जैन पत्रकार, डॉ. शिखरचंद   जैन, सतीश वैशाखिया, जवाहर मासाब, मुकेश नारी, गुड्डू शराफ, अहमिन्द्र जैन, मोनू जैन, अनिल , दिब्बू उमरा, सुनील अठभैया, विजय नंनदरई, लखमीचंद जैन सरखडी, राकेश बम्होरी, मंदी जैन, लालू, संतोष वरपानी, नन्दू उमरा, रोहित गरहा, कमलेश हरदी, रानू चौका, मनीष, सुदीप छुल्ला, नरेन्द्र फुलर, सुनील रोन, वीरेन्द्र हरदी, वीरेन्द्र मनका, दिलीप उटखेडा, सतीश बोगना शिखरचंद जैन, अमीरचंद जैन, मनीष जैन सहित सैकडों लोग शामिल थे।




फोटो-05२ॅ१-स्रॅ 3-स्रँङ्म-5.्नस्रॅ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...