सागर। क्षेत्र में चोरों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बदमाश मंदिर जैसे पवित्र स्थान को भी नहीं छोड़ रहे हैं। विगत रात्रि में जरूआखेड़ा तथा राहतगढ़ क्षेत्र से दो अलग-अलग मंदिरों में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। नगदी सहित भगवान के आभूषण भी चुरा लिए गए।
पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जरूआखेड़ा के झंडा पुलिस मोहल्ला में दरमियानी रात चोरों ने हनुमान मंदिर में सेंध लगाई बदमाश भगवान के तीन चांदी के मुकुट चोरी कर ले गए। जिसकी कीमत करीब दस हजार रुपए आंकी जा रही है।
वहीं राहतगढ़ के सीहोरा में एक जैन मंदिर से चोरों ने ताला तोड़कर दान पेटी से करीब 4 हजार रुपए पर हाथ साफ कर दिया। फिलहाल दोनों थानों की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें