सागर। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद से और मुनि श्री अजित सागर महाराज के सानिध्य में 21 जनवरी से 27 जनवरी तक करार्पुर में होने वाले पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव के प्रमुख पात्रों का चयन मकर संक्रांति को किया गया। जिसमें सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य सचिन जैन शचि रानी श्रीमती वंदना जैन बनेगी। भगवान के माता पिता श्रीमती सरोज संतोष कुमार जैन को बनाया गया है।
कुवेर शीतलचंद श्रीमती समीक्षा जैन मझगुवां वाले बने है। पंचकल्याणक के प्रतिष्ठाचार्य ब्रा. विनय भैया ने बताया कि पंचकल्याणक में जीवों के कल्याण के लिए अनुष्ठान किया जाएगा। सात दिवसीय कार्यक्रम में अंतिम दिन त्रय गजरथ करार्पुर की भूमि पर पहली बार चलेगे। ललितपुर से आर्यिका उपशांतमति माताजी के संघ का विहार हो गया है। गजरथ शुरू होने के पूर्व यह संघ करार्पुर पहुंच जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा नेता महेन्द्र भूसा, देवेन्द्र जैना, मुकेश जैन ढाना, अनिल नैनधरा, आनंद स्टील, दिनेश दिगम्बर, देवचंद जैन, प्रमोद बैसाखिया, राजेश मझगुवां, राकेश जैन, प्रियंक जैन, वीरेन्द्र, राकेश, निर्मल जैन, संजय सहित बड़ी संख्या में महिला पुरूष उपस्थित थे।
तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन की अन्तिम तिथि आज
सागर। प्रदेश सरकार द्वारा वृद्वजनों के सम्मान में प्रारंभ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 31 जनवरी को तीर्थ यात्री द्वारकाधीश तीर्थ यात्रा के लिए भेजे जा रहे है । इसी क्रम में इच्छुक तीर्थ यात्रियों से 15 जनवरी तक आवेदन चाहे गए है । डिप्टी कलेक्टर भूपेन्द्र गोयल ने द्वारकाधीश तीर्थ यात्रा के लिए इच्छुक व्यक्तियों से अपने आवेदन संबंधित तहसीलदार कार्यालय अथवा जनपद पंचायत कार्यालय में 15 जनवरी 2013 तक जमा करने की अपील की है।
जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आज
सागर। जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का प्रथम चक्र 20 जनवरी को संपादित किया जाना है । इस पोलियो के अभियान में जन्म से 5 वर्ष आयु तक कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से छूट नहीं पाए। इस हेतु अभियान की शतप्रतिशत सफलता के लिए आज 15 जनवरी को शाम 4 बजे से कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष सागर में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें