सागर। दरमियानी रात कोतवाली थाना क्षेत्र के गऊ घाट परकोटा स्थित देवी मंदिर में चोरों ने एक बार फिर सेंध लगाई। इस बार बदमाशों ने मंदिर में रखी दानपेटी पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गऊघाट परकोटा पर स्थित देवी मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने मंदिर में रखी दानपेटी चुरा ली। पुजारी राजेश दुबे ने बताया कि दानपेटी में करीब 4 हजार रुपए थे जो चोर ले गए। बताया जा रहा है कि चोरी की वारदात किन्ही छोटे बच्चों ने की है। मंदिर में अंदर जाने के लिए संकरा रास्ता था गौरतलब है कि इस देवी मंदिर में विगत महिने देवी मां के सोने चांदी के आभूषण भी चोरी कर लिए गए थे। लेकिन पुलिस की नाकामी कहें या बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। शहर व आसपास के मंदिर अब सुरक्षित नहीं हैं। बदमाश बेफिक्र होकर मंदिरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में लगे हैं। हालही में जरूआखेड़ा, सीहोरा के मंदिरों में भी चोरों ने चोरी की घटना की थी। वहीं क्षेत्र की पुलिस मंदिरों में हो रही इन वारदातों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है।
पुजारी संघ ने सौंपा ज्ञापन
पुजारी संघ प्रतिनिध मंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपकर गत महिनों से जिले भर के मंदिरों में चोरियों की घटना ज्यादा बढ़ रही है कहीं दान पेटी तो कहीं छात्र घंटा तोड़कर ले जाते हैं। हाल ही में परकोटा, सीहोरा, खुरई, जरूआखेड़ा के मंदिरों में चोरी हो रही है इसमें पुजारी संघ में आक्रोश है। पुजारी संघ के अध्यक्ष रघु शास्त्री ने कहा कि मंदिरों में हो रही चोरियों पर अंकुश लगाया जाए। अन्यथा पुजारी संघ उग्र आंदोलन करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में भरत तिवारी, पप्पू तिवारी, चतुर्भज पांडे, रामगोविंद शास्त्री, रामचरण शास्त्री शिवप्रसाद तिवारी, केशव महराज, सुनील तिवारी, संदीप पाठक, दीपक शास्त्री, उपेन्द्र तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, डॉ. रामचंद्र शर्मा, अशोक चौबे, शंभुदयाल तिवारी, संदीप नगाईच, रोहित तिवारी आदि शामिल हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें