शुक्रवार, 4 जनवरी 2013

भजन और गीतों के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण सरल जयंती

बीना। मंगलवार की शाम सर्वोदय भवन में श्रीकृष्ण सरल जयंती राष्ट्रगीतों के बीच मनाई गई। जिसमें विभिन्न साहित्यकार एवं भजन प्रेमी एकट्ठे हुए। अतिथियों ने भारत के श्रीकृष्ण रचना संग्रह का विमोचन किया। विधायक डॉ.श्रीमति विनोद पंथी ने सरल जी को महान रचनाकार एवं देशभक्त बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।

सुलक्षणा सिंह ने देश में नारियों की स्थिति में सुधार हेतु कानून बनाने की बात की। डॉ.धर्मेन्द्र शर्मा ने भगतसिंह की माँ तथा सरल जी से जुड़े हुए संस्मरण सुनाए। भजन गायक सुदीप चौबे ने जिसे देश से प्यार नहीं उसे जीने का अधिकार नहीं, गाकर राष्ट्र भक्ति की लौं को जलाया। नवजोतसिंह सिद्धु ने मेरा रंग दे बंसती चोला गीत सुनाया। राखी पुरोहित ने जाओ पर संध्या लौट आना, प्रिया लखेरा ने सुख के सब साथी अपनी मधुर आवाज में सुनाया अन्य गायकों ने भी गीत और भजन गाए। इस अवसर पर विष्णु पाठक, मुरारी गोस्वामी, डॉ.संध्या टिकेकर, रहीम होशंगाबादी, संजय नायक, विकाश रिछारिया, ललित चौबे, राम शर्मा, धर्मेन्द्र मिश्रा, विष्णु पटैरिया, दीपिका पुरोहित, जयपाल कौर, संजीव जैन सिहत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...