मंगलवार, 15 जनवरी 2013

विधायक लारिया क्षेत्र के किसानों से कर रहे पक्षपात: चौधरी


सागर। नरयावली ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में नरयावली विधानसभा क्षेत्र के अनेक ग्रामों का दौरा किया। तुषार व बिजली संकट से प्रभावित ग्राम बरौदिया, पिपरिया, मोठी, धोहा, बरखेरा, पटकुई, बरारु, बाछलोन, बडकुआ सहित क्षेत्र के अन्य ग्रामों में तुषार पीढ़ित किसानों से चर्चा की। ग्राम पिपरिया के टीकाराम ने बताया कि उनकी आटू, टमाटर की फसल तुषार से चौपट हो गई वहीं क्षेत्र के कई किसानों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी।


ग्रामीणों ने बताया कि 14 ग्रामों में बिना किसी सूचना दिए आठ घंटे की बिजली काट दी जाती है। बिजली संकट से पानी की उपलब्धता का भी संकट बना हुआ है। इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि तुषार से प्रभावित फसलों के सर्वे एवं बिजली संकट में सत्तारूढ दल पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रहा है। नरयावली के भाजपा विधायक प्रदीप लारिया जिस ग्राम की फसल का सर्वे करा रहे हैं। उसी ग्राम का ही सर्वे प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। जो उदाहरण है  सत्ताधारी दल पक्षपात कर रहा है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि फसलों के पक्षपात पूर्ण सर्वे को बर्दाश्त नहीं करेंगे। किसानों को उनका हक दिलाया जाएगा यदि बिजली शेड्यूल तीन दिन में नहीं बदला गया तो बिजली दफ्तरों की तालाबंदी की जाएगी। इस मौके पर लगन सिंह, रामजी दुबे, पुरुषोत्तम शिल्पी, रामदयाल चौबे, जानकी बाई, अशरफ खान, बलराम यादव, अखिलेश दीक्षित, रामराजा सिंह आदि शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...