बीना। स्कूल संचालन में शिक्षकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन अपने अधिकारों, वेतनवृद्धि एवं सुविधाओं के लिए आंदोलनों पर जाने वाले शिक्षकों को अपने कर्तव्यों का एहसास नहीं है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने चार दिन पूर्व ही ग्रामीण शासकीय शालाओं का निरीक्षण किया था। जिसमें लगभग आधा दर्जन शिक्षक नदारद पाए गए थे।
इसी तरह शनिवार को बीईओ एसएन रावत ने आधा दर्जन शालाओं का निरीक्षण किया जिसमें दो शिक्षक बिना सूचना के गायब मिले। बीईओ श्री रावत ने सबसे पहले सुबह 10:45 बजे प्राथमिक शाला बिहरना का निरीक्षण किया जिसमें शिक्षक श्यामसुंदर तिवारी बिना किसी सूचना के शाला से गायब मिले। इसी तरह 3:10 बजे प्रथमिक शाला कनखर के शिक्षक आनंद तिवारी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाईस्कूल भानगढ़ का भी निरीक्षण किया। यहां पर छात्रों की उपस्थित बहुत कम पाई गई। जिस पर बीईओ ने नाराजगी जताई। उन्होनें अनुपस्थित दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक-एक दिन का वेतन काटने संबंधी पत्र संकुल प्राचार्य को लिखा है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें