रविवार, 20 जनवरी 2013

नवागत तहसीलदार महेन्द्र कुमार ने जाने तहसील के हाल

बीना। प्रशासनिक अमले में स्थानांतरण का सिलसिला लगातार जारी है। इसी श्रृंखला में तहसीलदार अशोक अवस्थी का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर सागर के अपर तहसीलदार महेन्द्र कुमार गुप्ता को बीना तहसीलदार बनाकर भेजा गया है। नवागत तहसीलदार महेन्द्र गुप्ता ने पदभार ग्रहण करने के बाद तहसील परिसर के बाहर और भीतर के हाल जाने।

उन्होनें तहसील कार्यालय के बाहर लोक सूचना केन्द्र एवं अधिवक्ता हॉल पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुई कलेक्टर कार्यालय से जारी सूची में तीन तहसीलदार और एक अपर तहसीलदार का स्थानांतरण किया गया है। जिसमें अशोक अवस्थी के स्थान पर महेन्द्र कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। वहीं दूसरी ओर तहसीलदार स्टाफ के कर्मचारियों ने अशोक अवस्थी को विदाई दी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...