सागर। विवेकानंद जयंती सप्ताह के अंतर्गत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा युवाओं के विकास शिक्षा एवं समस्याओं आदि को लेकर युवा पंचायत 16 जनवरी दिन बुधवार को सुबह 11 बजे जम्बूरी मैदान भोपाल में आयोजित की जा रही है।
जिसमें युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया के नेतृत्व में सागर से हजारों कार्यकर्ता बसों एवं रेल से भोपाल जाएंगे। इस संदर्भ में युवा मोर्चा के सभी मंडलों की बैठक 15 जनवरी को 3 बजे आयोजित की जाएगी। सभी मंडल अध्यक्षों से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचने की अपील की गई है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें