सोमवार, 14 जनवरी 2013

शमशान पर भी कर लिया बिल्डर ने कब्जा: सौंपा ज्ञापन

सागर। ग्राम बरारू स्थित श्मशानघाट की भूमि बिल्डरों द्वारा हथियाने एवं कैंट थाना पुलिस की मिलीभगत का आरोप पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने लगाया है। उन्होंने जिला कुशवाहा समाज के अध्यक्ष के साथ मिलकर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मांग की है कि ग्राम बरारू स्थित श्मशानघाट की भूमि बिल्डरों द्वारा हथिया ली गई है।

जिसकी शिकायत कि सान कांग्रेस के उपाध्यक्ष धर्मचंद्र पटेल ने ग्रामवासियों के साथ जनसुनवाई में की थी। बिल्डरों की पहुंच के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई। श्मशान की भूमि पर बिल्डरों द्वारा कब्जा करने की कार्रवाई शुरु कर दी गई है तथा पूर्व सरपंच धरमचंद्र पटेल पर झूठा प्रकरण दर्ज करा दिया गया है। इस बात से रूष्ठ ग्राम बरारू व आसपास से सैकडों किसानों व कुशवाहा समाज के लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक अभय सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि 26 जनवरी के पूर्व ग्राम बरारू के श्मशानघाट की भूमि को बिल्डरों के कब्जे से मुक्ति एवं ग्राम के पूर्व सरपंच धरमचंद पटेल के ऊपर थाना केंट में दर्ज किए गए झूठे मुकदमे को वापस नहीं लिया गया तो किसान एवं कुशवाहा समाज सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। 

ज्ञापन सौंपने वालों में कुशवाहा समाज के अध्यक्ष खेमरा दाऊ, पुरुषोत्तम शिल्पी, रामजी दुबे, मुन्ना विश्वकर्मा, हरीराम पटेल, सत्यनारायण पटेल, अशरफ खान, कामता प्रसाद पटेल, तुलसीराम पटेल, लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा, सुरेन्द्र पंडा, मनोज कुशवाहा, पूरन पटेल आदि शामिल थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...