सागर। शहर में प्रमुख स्थानों से बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस के हाथ न तो बदमाशों के गिरेवान तक पहुंच रहे हैं और न ही वारदातें रुक रही हैं। बुधवार को भी शहर के अलग-अलग स्थानों से चार बाइक चोरी हो गर्इं। एक बार फिर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार पद्माकर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत दो जगहों से दो बाइक चोरी हो गई। गोपालगंज से भी एक बाई चोरी हो गई। दोनों थानों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि सिविल लाइंस कोतवाली सहित कई स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी होना आम बात हो गई है। विगत दिनों चोरों ने सीएसपी आफिस के सामने खड़ी गाड़ी को ही चोरी कर लिया था। इससे समझा जा सकता है कि क्षेत्र में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें