बीना। विगत दिनों प्रताप वार्ड निवासी बंटी पिता नारायण खटीक गांधी वार्ड निवासी बंटी काले ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बंटी पिता नारायण खटीक प्रताप वार्ड निवासी के साथ बंटी काले ने पुरानी रंजिश के चलते बेसबाल के डंडों से खुरई रोड स्थित आचार्य श्री गार्डन के सामने रास्ता रोककर बुरी तरह मारपीट कर दी। उसे मरणासन अवस्था में छोड़कर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 324, 224, 506 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें