खुरई। खुरई पुलिस ने गुरूवार को दो माह पहले एक शिक्षक से हुई मोटरसाईकिल और तीन हजार रूप्यों की लूट का खुलासा किया ओर लूट में गई मोटर साईकिल को भी बरामद कर लिया है।
लूट का खुलासा करते हुए जांच अधिकारी रामसिंह ध्रुवे ने बताया कि 9 अक्टूक्बर 2012 को पर्ल कानवेंट मालथोन में पदस्थ शिक्षक गोविन्द बहरोलिया नई खरीदी काले रंग की मोटरसाईकिल खरीद कर घर जा रहे थे तो खिमलासा रोड पर ग्राम तेवरा के पास एक मोटर साईकिल पर सवार चार अज्ञात लुटेरों ने चाकू की नोक पर मारपीट करते हुए मोटरसाईकिल हेलमेट और पर्स छीनकर ले गए जिसमें लगभग 35 सौ रुपए थे।
इस मामले की खोजबीन के बाद जानकारी लगी कि इस चेचिस नंबर की गाड़ी यूपी के बांदा जिले में लूट में शामिल हैं। पुलिस ने बांदा जाकर लूट की इस मोटर साईकिल को जब्त कर लिया। फिलहाल यूपी के बांदा निवासी आरोपी सोमदत्त और विमल बांदा की जेल में एक लूट के मामले में बंद है।

लूट की मोटरसाईकिल से करते थे लूट
खुलासा करते हुए जांच अधिकारी रामसिंह धु्रर्वे ने बताया कि ये आरोपी इस मोटर साईकिल से बांदा में भी लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। लगभग 50 हजार की सोना चांदी के जेवरों की लूट में दोनो आरोपी बांदा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें