रविवार, 6 जनवरी 2013

किसे मिलेगी अध्यक्ष की कुर्सी

सागर। कृषि उपज मंडी चुनाव के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को चुनाव आयोजित किए जाएंगे। जिसको लेकर पार्टियों में कानाफूसी का दौर जारी है। जिले की 12 कृषि उपज मंडियों का चुनाव होगा। जिसमें जैसीनगर मंडी अध्यक्ष का चुनाव तहसील प्रांगण सागर में आयोजित होगा। बाकी सभी जगह मंडियों के प्रांगण में चुनाव कराए जाएंगे।

सागर मंडी अध्यक्ष पद का चुनाव अनुसूचित जाति वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। जिसको लेकर चर्चाओं का दौर गर्म है। प्रत्येक 12 मंडियों में 12 सदस्यों को पहले ही चुना जा चुका है, जिसमें 10 कृषक सदस्य, 1 हम्माल सदस्य और 1 व्यापारी सदस्य है। 10 कृषक सदस्य मिलकर मंडी अध्यक्ष को चुनेंगे। इसके साथ-साथ उपाध्यक्ष का चयन भी सदस्य करेंगे। प्रशासन ने भी मंडी चुनाव को लेकर सारी तैयारियां कर ली हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...