शुक्रवार, 28 दिसंबर 2012

परीक्षा की तिथि बढ़ाए जाने की मांग

सागर। डॉ.  हरीसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय में भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान का पेपर 2 जनवरी सुबह 9 से 12 बजे प्रथम पाली में वहीं माखनलाल विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय के डीसीए का पेपर साथ में ही सुबह 9 से 12  है। इस संदर्भ में शिवसेना नगर प्रमुख सौरभ दुबे एवं छात्र संघ सचिव शिवा राजपूत के द्वारा परीक्षा नियंत्रक के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

जिसमें पेपर की तिथि बढ़ाए जाने की मांग की है। साथ ही छात्रों को पर्याप्त समय नहीं मिला है और नियमित कक्षाएं भी नहीं लगी है। ज्ञापन सौंपने वालों में विनय जैन, जगदीश विश्वकर्मा, अमीषा मिश्रा, गजेन्द्र ठाकुर, बृजेन्द्र राजपूत, आरती दुबे, मिथलेश कुर्मी, दीपेश नामदेव, कौशल राय, संदीप शर्मा, मुकुल आठया, विशाल कुर्मी, सौरभ राजपूत, अंजुल खरे, विनोद चतुर्वेदी, दुष्यंत पटेल, सत्यम अजगर, अजय अवस्थी, सौरभ सैनी, मुडे भाई, शीतल नामदेव, वंदना लोधी, कीर्ति सहित लगभग दौ सौ छात्र-छात्राएं मौजूद थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...