मंगलवार, 1 जनवरी 2013

मुख्यधारा में लाने का संकल्प

सागर।  गरीबों को समाज की मुख्यधारा में लाने का सामूहिक संकल्प लेते हुए 6 जनवरी को जन-न्याय दल परिवार-सर्वे अभियान कार्यक्रम प्रारंभ करेगा। जन-न्याय दल की समिति के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी निरपत प्रसाद सेन ने कहा कि उनका दल सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए देश में बढ़ रही अमीरी-गरीबी की खाई को घटाने और गरीब को भी समाज की मुख्य धारा में लाने को संकल्पित हैं।

उन्होंने कहा कि परिवार सर्वे अभियान प्रदेश में विधानसभा स्तर पर जारी किया जा रहा है, जिसमें नगरीय क्षेत्र में वार्ड स्तर और ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम स्तर पर नियुक्त प्रभारी सर्वेक्षण प्रपत्र के माध्यम से परिवारों का चयन करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर पचास परिवार एवं वार्ड स्तर पर दो सौ परिवारों को प्रथम चरण में चिन्हित किया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...