बीना/ भारत माता के सच्चे सपूत और आजादी के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती बुधवार को तहसील कार्यालय में कृतज्ञता के साथ मनाई गई। बीना में यह मौका है,जब प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों ने कार्यक्रम आयोजित कर नेताजी को सलामी दी। सभी ने अपने दायित्वों के प्रति ईमानदारी बरतने का संकल्प लेते हुए नेताजी के चित्र पर माल्यापर्ण किया।
एसडीएम कर्मवीर शर्मा ने कहा कि नेताजी ने गुलाम भारत को आजाद करने के लिए अंर्तराष्ट्रीय स्तर के प्रयास किये। देश के भीतर जहां जनता को को लड़ाई के लिए तैयार किया वहीं विदेशों में रहकर कूटनीति एवं पराक्रम के बल पर अंग्रेजों की नाक में दम कर रखा। उनके योगदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा। नेताजी ने आईसीएस जैसे पद को ठोकर मारकर देशहित में काम करने का रस्ता अपनाया।
अगर हम सभी लोग मिलकर ईमानदारी से जनता की सेवा करेगें तो यही महापुरूषों के बलिदान को सच्ची श्रृद्धाजंली होगी। उन्होनें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आव्हान किया कि आज हम सभी संकल्प लें कि तहसील में आने वाले हर गरीब,जरूरतमंद बेबस एवं पीड़ित आदमी की मदद करेगें। इस अवसर पर उपपंजीयक पीके जैन,आरआई एमके तिवारी,विजय खरे,प्रवीण जैन,कमलेश कोरी,अजय सिंह,नाथूराम अहिरवार,अनिल श्रीवास्तव,संदीप दुबे,माधुरी सैनी,खिलान मौर्य, नीलेश मिश्रा,विजय श्रीवास,राजेश श्रीवास्तव,अखिलेश श्रीवास्तव,धन्नालाल पटैेल,महेश रैकवार,शिवशंकर तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
इटावा में नेताजी की जयंती मनाई गई
बुधवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। उनके अमूल्य योगदान को याद करने के लिये शाम साढ़े सात बजे इटावा बाजार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेताजी सुभाष मंच बीना देशभक्ति जन सेवा सम्मान, पत्रकारिता सम्मान, श्रमसेवा सम्मान के साथ अमर जवान ज्योति प्रज्जवलन संस्कारिक गरिमा के साथ एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ.अजवानी, स्टेशन प्रबंधक महेन्द्रसिंह पिंका, समाजसेवी खुर्रम कुरैशी, वरिष्ठ अधिकारी आरके जैन एवं प्रशासनिक मौजूद थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें