राहतगढ़। सामाजिक न्याय विभाग मप्र शासन के निदेर्शानुसार समग्र सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के तहत एकदिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन जनपद सभाकक्ष में किया गया जिसमें ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के चार्ज अधिकारी उपस्थित थे। खण्ड पंचायत अधिकारी आरके तिवारी ने सभी प्रशिक्षार्थियों से यह कार्य पूर्ण लगन एवं जिम्मेदारी से करने के लिए कहा।
मास्टर ट्रेनर राजेश दुबे ने ग्रामीण क्षेत्र की प्रश्नावली प्रपत्र भरने के लिए विस्तृत प्रशिक्षण दिया। नगरीय क्षेत्र के मास्टर ट्रेनर राजकुमार कपूर ने शहरी क्षेत्र का प्रपत्र भरने की सभी आवश्यक जानकारी दी। समग्र सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत हितग्राहियों की जानकारी एकत्रित करके कम्प्यूटरीकरण कार्य किया जाएगा। इस कार्य को करने के लिए प्रगणक बनाए जाएंगे तथा जांच के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। इस कार्य में घर-घर जाकर परिवार के प्रत्येक सदस्य की जानकारी ली जाएगी।
कार्योपरान्त अंतिम प्रकाशन किया जाएगा जिसमें दावे आपत्ति के लिए एक सप्ताह का समय दिया जावेगा। सभी प्रगणकों को सामग्री का वितरण जिला स्तर से प्राप्त होने के बाद किया जाएगा। प्रशिक्षण में नगरीय क्षेत्र चार्ज अधिकारी एसएल अग्रवाल, मास्टर ट्रेनर राजकुमार कपूर, एससी जैन, राजेश दुबे, उपयंत्री एके श्रीवास्तव, सतेन्द्र जैन, एचसी दुबे, बीडी इमना, रामकुमार श्रीवास सहित अनेक पंचायत सचिव एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें