शनिवार, 5 जनवरी 2013

वनकर्मियों को पदोन्नति पर अलंकृत किया

राहतगढ़। स्थानीय वन विभाग में पदस्थ तीन वनकर्मियों को शासन द्वारा पदोन्नत किए जाने पर वन विभाग में सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें वन परिक्षेत्र में पदस्थ वनपाल आरएस व्यास को पदोन्नत कर उप वन क्षेत्रपाल बनाए जाने तथा वनरक्षक राजेन्द्रप्रसाद पाण्डेय एवं रामदास तिवारी को वनरक्षक से वनपाल बनाया गया


जिसके उपरान्त पदोन्नत वनकर्मियों को रेन्जर एके मिश्रा ने स्टार लगाकर अलंकृत किया तथा कहा कि सभी वनकर्मी लगन एवं जिम्मेदारी से कार्य करें जिससे सभी को इसी प्रकार की पदोन्नति मिले। कार्यक्रम में डिप्टी रेन्जर सतीश मसीह, एनपी सोनी, विधानचंद राय, करनसिंह अहिरवार, जमनाप्रसाद प्रजापति, छत्रपालसिंह, निर्भानसिंह राजपूत, रामदीन प्रजापति, एएस राजपूत, दीपक मिश्रा, केशव सूर्यवंशी, संजय आठिया, प्रमोद अहिरवार, पप्पू यादव मरदानपुर, बबलू यादव सहित अनेक वन समिति सदस्य एवं कर्मचारी शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...