रविवार, 13 जनवरी 2013

डर के कारण दस दिन से गांव नहीं जा रहा पीड़ित

खुरई। ग्राम बछउ बांदरी निवासी नवनीत राम पिता मुन्नालाल अहिरवार अपने ही गांव के ही कुछ लोगों द्वारा लगातार मारपीट एवं प्रताड़ित किया जा रहा है। इस भय से वह पिछले दस दिनों से अपने घर नहीं जा पा रहा है। पुलिस भी इस संबंध में उसकी कोई मदद नहीं कर पा रही है। एसपी सहित सभी अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री तक को भी इसकी शिकायत की है लेकिन मारपीट एवं प्रताड़ित करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

नवनीत राम ने बताया कि गांव के ही राम प्रसाद, दुर्गाप्रसाद, बालकिशन पिता कन्हई तीनों भाई एवं उनके पुत्र प्रीतम, सूरत और बादल उसे लगातार पुरानी रंजिश और उसके खेत में चोरी करने की शिकायत करने को लेकर मारपीट कर धमकी दे रहे हैं। 

नवनीतराम ने बताया कि मई 1998 में उसके बड़े भाई लक्षमण प्रसाद की हत्या इन्हीं लोगों ने सरेआम की थी और वर्ष 2009 में इन्हीं लोगों पर एक मानसिक रूप से विकलांक राम राज पिता भारत उम्र 8 वर्ष की हत्या का भी आरोप लगा था। इन्हीं घटनाओं से पूरे गांव में इनके प्रति दहशत का माहौल है, खेत में चारा चोरी करने को लेकर एक बार मैनें इनकी रिपोर्ट नवंबर 2012 में की थी, इस बात को लेकर अब मुझे धमकी देते हैं कि जिस तरह तुम्हारे बड़े भाई की हत्या की थी अब तुम्हारी भी हत्या कर देंगे। इस डर से वह गांव नहीं जा पा रहा है। जिससे उसका पूरा परिवार परेशान है। सभी जगह शिकायत करने के वावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं होने से पूरा गांव इन सभी के आतंक से परेशान है। 


इनका कहना है
पीड़ित मेरे पास आया था, उसके आवेदन पर गौर कर एसडीओपी खुरई को निर्देशित किया है, पूरे मामले की ठीक से जांच कर कार्यवाही करें ताकि आगे कोई गंभीर घटना न हो सके।
डीआर तेनीवार, एडीशनल एसपी, सागर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...