
सागर। चांदपुर निवासी रूपचंद जैन ठेकेदार (लट्टू दाऊ) का रविवार को हृदयाघात के चलते सागर स्थित प्राईवेट अस्पताल में निधन हो गया। वे 58 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार 14 जनवरी सोमवार को सुबह 9 बजे गृहग्राम चांदपुर में होगा।
श्री जैन को रविवार को दोपहर में सीने में दर्द की शिकायत के बाद चांदपुर से उपचार हेतु सागर लाया गया। जहां पर प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान ही उनका निधन हो गया। श्री जैन रहली स्थित कृषि विभाग में पदस्थ ताराचंद जैन के भाई थे। वे अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें