शुक्रवार, 4 जनवरी 2013

लोन का झांसा देकर ठगा महिलाओं को

बीना। गरीबों की मांग बताकर सर्वोदय चौराहे पर चल रही भूख हड़ताल का समापन तीसरे दिन हाथ ठेला संघ प्रदेशाध्यक्ष मलखानसिंह परिहार की गिरफ्तारी के साथ हुआ। महिलाओं को लोन का झांसा देकर ठगने पर एवं चक्काजाम करने पर पृथक - पृथक मामले दर्ज किए गए हैं।

इसके अलावा चालीस महिला पुरूष भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ गए हैं। टीआई एमए सैय्यद ने बताया कि गुरूवार को घोरट गांव की कृष्णाबाई एवं अन्य महिलाओं ने शिकायत की है कि मलखानसिंह ने उन्हें लोन का झांसा देकर पांच पांच सौ रुपए ले लिए। महिलाओं को सात हजार की चपत लगी है। इस पर आरोपी के खिलाफ धारा 420 का प्रकरण कायम किए गया है। 

मलखानसिंह ने अन्य चालीस महिला पुरूषों के साथ सर्वोदय चौराहे के चारों तरफ के रास्ते जाम कर दिए इस पर आम रास्ता रोकने की धारा 341 एवं बलवा की धारा 147 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।  भूख हड़ताल एक चक्रव्यूह था जिसमें महिलाओं को 50 हजार का ऋण दिलवाने अति गरीबी रेखा में नाम लिखवाने एवं मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं आकर अन्य सभी मांगे पूरी करने का दावा किया जा रहा था।  झांसे में आने वाली महिलाओं में 80-90 साल की बुर्जुग महिलाएं थी जिन पर ठीक से पैदल चलते भी नहीं बन रहा था। पुलिस टेंट का सामान भी उखाड़ कर ले गई। बाद में 50 से ज्यादा महिलाएं थाने पहुंच गर्इं और मलखानसिंह को छोड़ने की मांग करने लगीं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...