सागर। रविवार को वाल्मीकि समाज मंदिर कटरा बाजार में वाल्मीकि समाज की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता रामदास वैद्य ने की। रूपेश वाल्मीकि की पुलिस कस्टडी में हुई मृत्यु की खबर रूपेश के चाचा ने आकर वाल्मीकि समाज में उपस्थित होकर समाज के पदेन अधिकारी एवं कार्यकर्तागणों को विस्तृत रूप से समाज की बैठक में बताई तथा रूपेश की पत्नी का आवेदन भी प्रस्तुत किया गया।
जिस पर विचार करते हुए समाज ने पुलिस प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त करते हुए 7 जनवारी 12 बजे जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रकाश टुटेले, जगदीश जारोलिया, एचपी हारिया, मगन अकेला, सुरेन्द्र महावत, कुलदीप वाल्मीकि, राजेन्द्र सनकत, बहादुर कोनारे, गजेन्द्र बोहत, महेश करोसिया, गुलाब मुखिया, राधेलाल मछंदर, संतोष पथरोल आदि उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें