शनिवार, 19 जनवरी 2013

ब्लाक शिक्षा अधिकारी को नोटिस: रिकार्ड जमा करें वरना होगी FIR

खुरई। मध्यम वर्ग आय कर्मचारी कालौनी के अध्यक्ष पर सख्त रवैया अपनाते हुए निर्देश देते हुए एसडीएम और तहसीलदार ने तुरंत रिकार्ड जमा करने के लिए कहा। न करने की स्थिति में एफआईआर की जाएगी। मध्यम वर्ग आय कर्मचारियों की आवास व्यवस्था के लिए मिशन अस्पताल के पास सहकारी समिति की कालोनी का   विकास किया जा रहा है।

इस सोसयटी का पंजीयन 2 सितम्बर 1973 को हुआ था। लेकिन अनिमितताओं के चलते इस समीति को 15 अक्टूबर 2010 को भंग कर इसका प्रभार सहकारिता विस्तार अधिकारी को बनाया गया है। इस संदर्भ में पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर चौबे से प्रभार वापिस लेने के लिए कई बार प्रयास किए गए लेकिन अभी तक उन्होंने प्रभार नही सौपा है। इस कालोनी में आवासीय प्लाटों के लिए मध्यम वर्गीय कई कर्मचारियों ने राशि जमा कर अंशधारी बने ताकि अपना आवास बना सकें। 

लेकिन वर्षों पहले राशि जमा करने के बाद भी उन्हें अपने आवास निर्माण के लिए प्लाट नहीं मिल सके है। वर्तमान में ब्लाक शिक्षा अधिकारी कनिष्क चौबे अध्यक्ष पर काबिज हैं कई बार अधिकारियों द्वारा अध्यक्ष पद के दावेदारी के दस्तवेज मांगे जाने पर उपलब्ध नहीं कराए है।इस संबंध में कई पीड़ितों ने तहसीलदार न्यायालय में अपनी शिकायत की जिससे उनकी सुनवाई जारी है। 


बिना पद के पेशियों पर जबाब देते


इस मामले में चल रही सुनवाई के जबाब देने के लिए ब्लाक शिक्षा अधिकारी कनिष्क चैबे उपस्थ्ति रहते है। जबकि शिकायतकतार्ओं ने इस बात पर आपत्ति लेते हुए न्यायालय को बताया कि ये अध्यक्ष नहीं है फिर भी पेशियों पर क्यों आ रहे है। जबकि इस समिति को वर्ष 2008 में भंग कर दिया गया है। इस आदेश के बाद सहकारिता अधिकारियों द्वारा लगातार रिकार्ड जमा करने के लिए पूर्व अध्यक्ष को पत्रों द्वारा सूचनाएं भेजी जा रहीं है। और पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर चैबे हैं न कि कनिष्क चैबें। इस संबध में एसडीएम और तहसीददार कार्यालय को सहकारी समित के जिला कार्यालय से आदेश की प्रति 5 नवम्बर 2012 को जारी की जा चुकी है। इस संबंध में तहसीलदार न्यायालय से कनिष्क चैबे से जानकारी दो दिन के भीतर मांगी गई थी जो अभी तक नहीं दी गई है। 


समिति के दो दो अध्यक्ष 


तहसीलदार न्यायालय में चल रही सुनवाई के संदर्भ में शिकायतकतार्ओं ने सूचना के अधिकार के तहत कुछ जानकारियां चाही थी जिनमें कई जानकारी तो स्वयं कनिष्क चौबे ने दी तो कुछ जानकारियों के बदले जबाब दिया कि समिति अध्यक्ष शिवशंकर चौबे सागर में रहते है जानकारी वही देंगे।


अध्यक्ष पद पर संशय


अध्यक्ष को लेकर अभी भी संशय लोगों और अधिकारियों मे बना है कि वर्तमान में अध्यक्ष कौन है। अब जिला कार्यालय के आदेश के अनुसार या तो समिति को भंग माना जाए या पूर्व अध्यक्ष ही पदस्थ माने जाए। जबकि इस संबंध में कनिष्क चौबे ने बताया है कि उन्होंने इन सभी पत्रों के जबाब जिला कार्यालय को दिए है और पूर्व हुए चुनाव में वे अध्यक्ष पद पर चुने गए है वर्तमान में वे ही अध्यक्ष है। लेकिन कई बार अधिकारियों द्वारा मांगे जाने पर चुनाव संबंधी और अध्यक्ष पद के दावा प्रस्तुत करने वाले दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाए है।


नहीं हुए चुनाव


इस संबंध में समिति के वर्तमान प्रभारी और सहकारिता विस्तार अधिकारी अनिल जैन ने बताया कि चुनाव कब हुए किसने कराए जिला कार्यालय को जानकारी तक नहीं समिति के चुनाव का निर्धारण जिला कार्यालय करता है निर्वाचन अधिकारी बनाए जाते हैं इस्तेहार जारी होता है इनके द्वारा कराया गया चुनाव फर्जी है। इनका अध्यक्ष पद पर काबिज होना अनाधिकृत है और इस पद की सील ठप्पों का उपयोग करना धोकाधड़ी की श्रेणी में आता है शीघ्र ही कठोर कार्यवाही की जाएगी। कई बार इनसे पूर्व और वर्तमान सहकारिता अधिकारियों ने अपने कार्यभार को सौपने के लिए लिखित आदेश जारी किए है। लेकिन अभी तक दस्तावेज और रिकार्ड उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। 

इनका कहना है 
यह बात सही है कि पिछले कई पेशियों से सहकारी समिति की कालोनी के मामले में अध्यक्ष के तौर पर कनिष्क चौबे जबाब दे रहे हैं लेकिन कुछ दिन पहले जिला सहकारी समिति द्वारा एक पत्र के माध्यम से जानकारी मिली है कि यह समिति वर्ष 2008 में ही भंग कर सहकारिता विस्तार अधिकारी को प्रभारी बनाया गया है। इस संबंध में उनसे दो दिनों में जबाब मांगा था जो अभी तक नही दिया गया है। इस प्रकार से अध्यक्ष बनकर न्यायालय को गुमराह करने और रिकार्ड जमा न करने के लिए पत्र लिखा गया है अन्यथा एफआईआर कराई जाएगी।                         
दिनेश शुक्ला, तहसीलदार खुरई

इनका कहना है
शिकायतों के आधार पर पूरे मामले पर गौर करने पर पाया कि वर्तमान में वर्तमान अध्यक्ष की पदस्थापना पर संदेह की स्थिति है। तहसीलदार और थाना प्रभारी को कार्रवाई कर बल पूर्वक रिकार्ड जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। न होने की स्थिति में एफआईआर कराई जाएगी। 
कमल सोलंकी,एसडीएम खुरई

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...