बीना। बीना थाने से मिली जानकारी के मुताबिक 21 दिसंबर की रात 1 बजे ढुरूवा निवासी 16 वर्षीय नाबालिग बिना बताए घर से गायब हो गई थी। मामले में गुमइंसानी कायम कर विवेचना की गई जिसमें पता चला कि लड़की खुरई के उरदौना गांव में है।
उसे बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर उरदौना निवासी पंचम पिता आलम अहिरवार भगा ले गया था। जहां उसने लड़की के साथ ज्यादिती की। बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366 एवं 376 का प्रकरण पंजीबद्ध कर तलाश की जा रही है। लड़की आरोपी के घर से मिली है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें