बीना। कटरा मंदिर स्थित मेहरबान धर्म शाला में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंम्भ मां सरस्वती के पूजन से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एचडीगोस्वामी ने की। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में डॉ. पे्रम श्रीवास्तव एवं बायएम एटले उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जन अभियान परिषद विकास खंड समन्वय नीरज शर्मा ने पर्यावरण संगोष्ठी के आयोजन के उद्येश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एचडी गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि सर्वप्रथम हम संकल्पित हो तभी पर्यावरण संरक्षण संभव है साथ ही उन्होने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को धर्म से जोडा जाना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. प्रेम श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले कारणों में एक बडा कारण नशा भी है यदि धूम्रपान जैसी आदतो को त्यागा जावे तो भी हम संरक्षण में अपनी भूमिका निभायगें।
बायएम आटले ने कहा कि सामान्यता वृक्षारोपण तो किया जाता है पर संरक्षण नही होता और पौधे नष्ट हो जाते अत: पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। सत्यजीत ठाकुर ने पौधा संरक्षण पर विचार दिए और कहा कि परोपकार की भावना से सभी कार्य एवं आसपास का वातावरण स्वच्छ रखे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक राय ने किया। कार्यक्रम में पधारे वक्ताओं एवं समस्त प्रस्फुटन समितियों का आभार नगर विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र राय ने किया। कार्यक्रम में महेन्द्र सिंह ठाकुर, लक्ष्मीनारायण तिवारी भूपेन्द्र ठाकुर रमाकांत बिलगैया, सुनील रिछारिया, भैरवसींग कुशवाहा, सुदीप चौबे सहित नवांकुर, प्रस्फुटन एवं स्पंदन समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें