मंगलवार, 1 जनवरी 2013

सड़क हादसे में युवक की मौत

सागर। सागर -दमोह हाइवे पर एक बार फिर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए। गढ़ाकोटा के भगवत सिंह वार्ड का युवक चार पहिया वाहन से रात को अपने दोस्तों के साथ सागर नया वर्ष मनाने आ रहा था। सानौधा थाना क्षेत्र के टोलटेक्स नाके पर गाड़ी पलट गई और उसकी मौत हो गई। 

थाना प्रभारी संजय चौकसे ने बताया कि गढ़ाकोटा के भगवत सिंह वार्ड निवासी परेश पिता बबलू सोनी उम्र 22 वर्ष अपने दो दोस्त वीरेन्द्र विश्वकर्मा और गुनगुन दुबे के साथ रात करीब 11 बजे स्कार्पियो गाड़ी से सागर आ रहा था। कि तभी टोलटेक्स नाका चनाटोरिया के पास उनकी गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। 

जिससे परेश को गंभीर चोटें आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि गाड़ी में सबार अन्य दो लोग वीरेन्द्र विश्वकर्मा और गुनगुन दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि जब से सागर-दमोह हाइवे का निर्माण हुआ है। तब से प्रत्येक सप्ताह एक न एक बड़ी दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। जानकारों के मुताबिक दुर्घटनाओं का मुख्य कारण हाइवे का बनना एवं शराब के नशे में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना है।


नाबालिग की जलकर मौत


सागर। रहली थाना क्षेत्र की एक युवती की आग लगने तिली अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। जानकारी के अनुसार रहली निवासी रंगीता बाई पिता मुल्लू खान उम्र 17 वर्ष विगत दिनों खाना बनाते समय आग से झुलस गई थी। जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा था। इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। 


ट्रेन से युवक की मौत


सागर। गिरवर रेलवे स्टेशन पर एक युवक टेÑन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक गुलाब जैन गिरवर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी में चढ़ रहा था कि तभी उसका पैर फिसल गया और वह गाड़ी की चपेट में आ गया। लोगों ने एम्बूलेंस से उसे जिला चिकित्सालय भेजा लेकिन सिर में गंभीर चोटें होने के कारण उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...