खुरई। मुख्यालय से लगभग दस किमी दूर स्थित ग्राम गजर को जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क योजना का कार्य विगत एक वर्ष से जारी है। बरसात के पहले इस सड़क पर ठेकेदार द्वारा मुरम डाली गई थी, उसे सोमवार के दिन ठेकेदार द्वारा प्लाऊ से उखेड़कर जीर्ण-शीर्ण कर दिया।
ग्रामीणों ने सड़क पर प्लाऊ चलते देख रोकने की पहल की तो ठेकेदार के कर्मचारियों ने रोकने से मना कर दिया। जिसे लेकर ग्राम गजर के एक दर्जन से भी अधिक ग्रामीण जन मंगलवार के दिन खुरई एसडीएम कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत अथवा ज्ञापन के माध्यम से सड़क पर हो रही परेशानियों को लेकर मनमाने तरीके से सड़क बनाए जाने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख है कि करैया मार्ग के पास से झारई होते हुए गजर मुख्यमंत्री सड़क पर प्लाऊ द्वारा रोड को उखाड़ दिया गया, तथा पुलियों में पत्थर भर दिए गए एवं पाइपों में गेफ रह गया जिससे दरारे फटी हुई दिख रही हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्कूली बच्चों सहित राहगीरों को सड़क से निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ट्रेक्टर प्लाऊ से जो सड़क खोदी गई है, उसमें गड्ढे हो जाने के कारण स्कूली बच्चों की साईकिलें भी नहीं निकल पा रही हैं। जब सड़क के मामले में ग्रामीणों ने ठेकेदार से बात कर सड़क खोदने का कारण पूंछा तो उन्होंने कहा कि मुरम डाली जाना है, यह अधिकारियों का आदेश है। जबकि मुरम न डालकर सड़क को उखाड़ दिया गया है। ग्रामीणों ने सड़क में गुणवत्ताविहीन तथा अनियमितताओं को लेकर शासन प्रशासन से मांग कर उचित कार्यवाही करने की पुन: मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में पुष्पेंद्र सिंह, भारतसिंह, सीताराम, ग्याप्रसाद, मानसिंह, गनपत सिंह, भावसिंह, बालकिशन, महेन्द्रसिंह, वीरेन्द्र, नंदलाल गजर सहित ग्रामीणजन शामिल थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें