बीना। पिछले दिनों लगातार नगर के विभिन्न मंदिरों में भगवानों की प्रतिमाएं खंडित करने वाले शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी एमए सैय्यद ने बताया कि घटना के बाद से पुलिस ने मंदिरों के आसपास चैकिंग तेज कर दी थी इसी दौरान बुधवार को सुबह मंदिरों की चैकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए जिन्हें पकड़कर थाने लाया गया और पूछताछ के दौरान इन लोगों ने अपना अपराध कबूल कर लिया।
पुलिस का ध्यान हटाने करते थे प्रतिमाओं को खंडित
बीना टीआई का कहना है कि आरोपी जितेन्द्र यादव पिता मुन्नालाल यादव 22 वर्ष ग्राम मुड़ारी तालबेहट जिला ललितपुर, राजा खटीक पिता राजेश खटीक 21 वर्ष निवसी प्रताप वार्ड, छोटू पिता कोमल पटेल 20 निवासी कटरा वार्ड, सुनील उफ सोनू पिता लालचंद साहू 26 वर्ष निवासी शाह कॉलोनी बीना ये सभी शातिर अपराधी हैं। ये लोग पहले चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे और बाद में पुलिस का ध्यान हटाने मंदिरों में भगवानों की प्रतिमाएं खंडित कर देते थे।
पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी जितेन्द्र यादव है जो अपने गांव मुड़ारी गांव तालबेहट से बीना आकर साथियों सहित योजनाबद्ध तरीके से चोरी करता था और फिर रात में सूने मंदिरों में छिप जाता था ताकि पुलिस को शक न हो। आरोपियों ने 26 नवंबर को मंडीबामौरा में संतोष सिंह पिता उमाशंकर रघुवंशी के यहां चोरी की थी। इसी तरह पुष्पबिहार कॉलोनी में राजेन्द्र राही, होटल कार्तिक के पास राजीव पिता लक्ष्मी जैन के निवास पर भी चोरी की घटनाओं को इन्ही अपराधियों ने अंजाम दिया था। आरोपियों के पास से एक लेपटॉप एवं दो मोबाईल सहित अपराध में प्रयुक्त औजार व 53 हजार रूपया नगद जब्त किए गए हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें