सागर। ज्ञान सागर में नव वर्ष मिलन समारोह एवं हाई टी कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अन्य विद्यालय, महाविद्यालय, प्राईवेट शैक्षणिक संस्थाओं के शिक्षकों एवं प्राचार्यों का सम्मान किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालय, महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। आरंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण से हुआ।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि संस्था के चेयरमेन महेश बिलहरा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की महती भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम में बोर्ड डायरेक्टर संतोष बिलहरा, रितुल जैन, राहुल जैन, श्रीमती गरिमा जैन, दर्शनी जैन उपस्थित रहे। संस्था के टेÑनिंग एण्ड प्लेसमेंट अधिकारी उपेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि संस्था के प्रथम बैच के 70 से 80 प्रतिशत विद्यार्थी, संस्था में बुलाए गए विभिन्न केम्पस में चयनित हुए हैं, साथ ही 15 विद्यार्थी अन्य महाविद्यालयों के चयनित हुए जिन्हें कंपनी के आॅफर लेटर इस कार्यक्रम के अंतर्गत वितरित किए गए।
संस्था में बुलाए गए कैम्पस में प्रमुख रूप से सन्विजन सॉफ्टवेयर, डैल इंडिया प्राईवेट लिमिटेड, इंडियन आर्मी, आइडियल टेक्नोलॉजी, प्रेरणा सॉफ्टवेयर इंडस्ट्रीज लिमिटेड हैं। इस अवसर पर अंकुर विद्यालय के प्राचार्य श्री मिश्रा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए संस्था की प्रशंसा की। केन्द्रीय विद्यालय क्र. 2 के शिक्षक डीआर पटेल ने कहा कि छात्रों का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है।
अभिभावक श्रीमती ज्योति दुबे ने संस्था की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए महाविद्यालय प्रशासन की जमकर प्रशंसा की। इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर प्रो. एससी जैन प्रशा. एवं प्रो. पदम सिंह शैक्ष. ने सभी आमंत्रित अतिथियों एवं विद्यार्थियों को नव वर्ष को शुभकामनाएं दीं। डायरेक्टर रितुल जैन के आभार प्रदर्शन किया।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें