राहतगढ़। मप्र जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित की गई क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल नरयावली और राहतगढ़ की टीम के बीच खेला गया जिसमें नरयावली की टीम विजयी हुई। नरयावली टीम ने पहले टॉस जीता और बल्लेबाजी का निर्णय लिया जिस पर टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 106 रन बनाने का लक्ष्य रखा जिसमें राहतगढ़ की टीम 80 रन पर ही सिमट कर रह गई।
नरयावली टीम के फाइनल मैच जीतने पर टीम को पुरस्कार के रूप में शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर सेव कल्चर फाउन्डेशन के पदाधिकारियों ने सृजन योजना के बारे में सबको विस्तृत जानकारी दी तथा सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने पर सराहना की गई। कार्यक्रम में खजान सिंह ठाकुर, अनिल रैकवार, मनोज यादव, सौरभ जैन, प्रताप राय सहित अनेक क्षेत्रवासी शामिल थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें