सागर। भागदौड़ की इस जिन्दगी में लोग अपने के अलावा दूसरे की नहीं सोचते है। लेकिन संजोग समिति दूसरों की सोचते हुए परिचय सम्मेलन के लिए एक बड़ा मंच समाज के लोगों को उपलब्ध करा रही है। यही विश्वनीयता समिति को समाज में प्रतिष्ठा दिला रही है। यह बात संजोग समिति द्वारा आदर्श गार्डन में आयोजित जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन के समापन पर प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री पं. गोपाल भार्गव ने कही।
श्री भार्गव ने कहा कि मुझे सागर से बड़े शहरों में ऐसे कई परिचय सम्मेलनों में जाने का अवसर मिला है। लेकिन सागर शहर का यह कार्यक्रम उनके मुकाबले इक्कीसा है। बगैर स्वार्थ के ऐसे कार्यक्रम कराए जा रहे है।
प्रदेश कांग्रेस के सचिव स्वदेश जैन गुड्डू भैया ने कहा कि जीवन के सफर का साथी ढूढ़ना है तो बेहिचक युवक युवतियों को मंच पर आना होगा। जिससे उनको अच्छे रिस्ते मिलने में परेशानी नहीं होगी। अतिथियों का स्वागत संजोग समिति के पदाधिकारियों ने किया। संजोग समिति के क्षेत्रिए संयोजकों का शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। लगभग दो दर्जन से अधिक युवक युवतियों ने मंच पर आकर अपनी और अपने परिवार की जानकारी दी। संजोग समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र जैन ने बताया के पिछले वर्ष जिन युवक युवतियों के परिचय पुस्तिका में छपे थे। उनमें से 550 से अधिक के रिस्ते सम्पन्न हो चुके है।
कार्यक्रम में महेन्द्र जैन, दीपचंद जैन, अनिल जैन, मुन्ना लम्बरदार, अशरफी लाल जैन, मुकेश जैन ढाना, मुकेश मोदी, अनिल जैन, ऋषभ जैन, लल्लू बिलानी, सुशील जैन, आनंद, राकेश, अजित नायक, प्रशांत जैन, आशीष बॉझल्य, मनीष नायक, मनोज, जयंत जैन, अभय जैन, सचिन जैन, राजेश, मुकेश, जिनेन्द्र जैन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें