सोमवार, 7 जनवरी 2013

मुनि संघ की भव्य आगवानी

सागर। संत शिरोमणि जैनाचार्य विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनिश्री महासागर महाराज एवं अचल सागर महाराज के नगर आगमन पर भव्य आगवानी की गई। नगर आगमन पर अनेक स्थानों पर मुनिश्री पादप्राच्छालन हुआ।

विश्वविद्यालय से गोपालगंज, तीनमढ़िया गौर टावर तीनबत्ती से मुनि संघ  रामपुरा पहुंचे। परकोटा पर मुनि श्री अजित सागर महाराज और आर्यिका  प्रभावना मति माताजी के ससंघ सानिध्य में मुनिश्री की आगवानी की गई। मुनिश्री की आगवानी करने वालों में प्रमुख रूप से नरेंद्र जैन, प्रकाश बहेरिया, ऋषभ मडावरा, मुकेश जैन ढाना, देवेन्द्र जैन, प्रकाश, सुशील, तरूण, सोनू जैन, जित्तू जैन, ऋषभ, सुधीर जैन, राकेश बजाज, अतुल जैन मुकेश आदि है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...