शुक्रवार, 11 जनवरी 2013

फांसी लगाकर आत्महत्या

बीना। बुधवार की शाम बिहरना गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी अपने घर में फांसी पर झूलती पाई गई है। वह कक्षा नवमीं में पढ़ती थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।  

भानगढ़ थाने से मिली जानकारी के मुताबिक बिहरना निवासी परसादी की 16 वर्षीय बेटी दुर्गा बाई शाम करीब साढ़े पांच बजे फांसी के फंदे पर झूलती मिली है। उसके परिजन सुबह खेत को निकल गए थे। वह कक्षा दसमीं की छात्रा बताई जाती है। फाँसी का कारण अज्ञात है एवं कोई सोसाईड नोट भी नहीं मिला है। 


युवक से मारपीट


बीना। मंगलवार की शाम हींगटी रोड पर दो लोगों ने रास्ता रोककर एक युवक के साथ लाठियों से मारपीट की। मारपीट का कारण फरियादी द्वारा आरोपियों को तेरहवीं में ना बुलाना बताया जाता है। बीना थाने से मिली जानकारी के मुताबिक हींगटी निवासी ब्रजेन्द्र सिंह ठाकुर ने रिर्पोट लिखाई है कि मंगलवार की शाम करीब पौने 6 बजे वह अपने गांव वापिस जा रहा था तभी रास्तें गांव के ही चन्द्रभान सिंह ठाकुर एवं ब्रजभान सिंह ठाकुर ने परिवार में गमी होने के बाद तेरहवीं मे ना बुलाने की बात पर से गाली-गलौंज कर लाठी से मारपीेट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस पर आरोपियों के  खिलाफ धारा 323,294,506,341 एवं 34 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...