बीना। मप्र जन अभियान परिषद की सृजन योजनाओं के तहत बुधवार को उत्कृष्ठ विद्यालय के प्रांगण में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ एसडीएम कर्मवीर शर्मा ने सिक्का उछालकर किया।
2009-2010 की प्रस्फुटन एवं स्पदंन समितियों के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता एवं कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता टीमों के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथी प्रेसक्लब अध्यक्ष राजकुमार पाराशर,विशेष अतिथि अज्जु राय ,पप्पी रजक एवं प्राचार्य एमएम पटेल ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर सत्यजीत सिंह ठाकुर, अभिषेक राय, नंदराम कुश्वाहा, देवेन्द्र राय, कैलाश लोधी, घनश्याम तिवारी, रामस्वरूप बुखारा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
निकलेगी शोभायात्रा
बीना। दुनिया में भारत का मस्तक ऊँचा करने वाले भारतमाता के सच्चे सपूत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती शनिवार को है। सार्ध जयंती के अवसर पर दोपहर 12 बजे से क्रमांक 1 स्कूल से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।
कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करने के लिए गुरूवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बताया गया कि शोभायात्रा क्रमांक 1 से निकलकर स्टेशन रोड, सिनेमा तिराहा, महावीर चौक, कच्चा रोड, इटावा, सर्वोदय चौक से होते हुए वापिस स्कूल में ही समाप्त होगी। शोभायात्रा में स्कूल के छात्र-छात्राएं, सांस्कृतिक दल, भजन मंडलियां एवं गणमान्य लोग शामिल रहेंगे। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें