गुरुवार, 3 जनवरी 2013

लाखों का एल्युमीनिम तार जप्त


खुरई। गुरूवार की दोपहर लगभग एक बजे के दरमियान रीठौर के पास नए थाने के मोड़ पर खड़े आरक्षक सतेन्द्र सिंह, सैनिक भागीरथ प्रसाद को बीना से आ रहा ट्रक क्रमांक एमपी 15 डी 3257 पापा गैरिज सागर के नाम का यह ट्रक संदेह की स्थिति में भांपते ही सत्येन्द्र सिंह आरक्षक की सतर्क निगाह व सूझबूझ के कारण कबाड़े से भरे ट्रक में एल्युमीनिम तथा तांबा युक्त नया तार जो कि 33 केवी एवं बड़ी विद्युत लाइन तथा टेलीफोन विभाग से संबंधित नया तार ट्रक में लगभग डेढ़ से दो क्विंटल प्राप्त कर जप्त किया।

आरक्षक सत्येन्द्र ने बताया कि थाने के सामने मैं खड़ा था तभी कबाड़े से भरा यह ट्रक पर मेरी शंका गई, मैंने इसे रोका तो ड्रायवर एवं क्लीनर घबड़ाने लगे, तभी मैं ट्रक के ऊपर चढ़ा और कबाड़ को इधर उधर किया तो उसमें नया एल्युमीनियम का तार दिखाई दिया। पुलिस ने विद्युत विभाग एवं टेलीविभाग विभाग को सूचना देकर तफ्सीस के लिए बुलाया है, प्रत्यक्षदर्शी एक लाइन मेन के अनुसार यह तार 33 केवी अथवा टेलीफोन विभाग का हो सकता है। 

जिसका वजन लगभग 2 क्विटंल के आसपास अथवा अनुमानित लागत दो-ढाई लाख रूपए आंकी गई है। तार के साथ में टेलीफोन लाइन डालने वाले नए कुंदे एवं एल्यूमीनियम की बीटें भी एक बोरी में पाई गई हैं। पुलिस समाचार लिखे जाने तक जांच में जुटी रही। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...