गुरुवार, 3 जनवरी 2013

तहसीलदार छुट्टी पर, नायब तहसीलदार पद खाली

खुरई। इन दिनों राजस्व विभाग के कई कार्य नहीं हो पा रहे हैं कारण है कि तहसीलदार दिनेश शुक्ला कई दिनों से छुट्टी पर हैं और नायब तहसीलदार का पद भी कई महीनों से खाली पड़ा है। क्षेत्र के सभी किसान अपने नामांतरण, ऋण पुस्तिकाओं को लिए भटक रहे हैं।


खसरा बी वन की नकलों के लिए तो कई किसान चक्कर काट रहे है।

नहीं हो पा रहीं हैं रजिस्ट्रियां


खसरा और जमीन संबंधी नकलें तहसीलदार और नायब तहसीलदार के न होने के कारण नहीं मिल पा रहीं है जिससे कई रजिस्ट्रियां नहीं हो पा रहीं है। जिससे शासन प्रशासन को हर दिन लाखों का राजस्व नुकसान भी हो रहा है।

इनका कहना है
तहसीलदार छुट्टी पर हैं। एक दो दिन के अंदर आ जाएंगे, नायब तहसीलदार अतिशीघ्र अपना पदभार संभालेंगे। 
कमल सोलंकी, एसडीएम, खुरई

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...