सागर। मप्र मुस्लिम विकास परिषद के अध्यक्ष माहिर अली के निर्देश पर जिला मुस्लिम विकास परिषद के जिला अध्यक्ष अब्दुल रऊफ खान ने नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर दी है। उन्होंने बताया कि आठों विधानसभावार के अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।
जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मौलाना मोहम्मद सलीम, हाफिज नासिर अली, हाफिज अब्दुल बदूद राइन, हाफिज रईस अहमद, रफीक गनी, हाजी अजमेरी राइन, हाजी जाकिर राइन, हाजी शकील कुरैशी, पम्पा कुरैशी, महामंत्री शेख सलीम राजा, अब्दुल लतीफ हासमी, जमील खान, अयाश सागरी, राशिद सौदागर, शाकिर राइन, नदीम सौदागर, आसिफ खत्री, रसीद राइन, एजाज राइन, निजाम लंबरदार, हाजी रियाज, सहसचिव हाजी अब्दुल अजीम, इसरार, मुख्तार, नईम, असरफ खान, जाहिद, रज्जाक बाबा, शेरू, तारिक सौदागर, शाकिर, लल्लू राइन, असलम खान आदि शामिल हैं।
स्वरोजगारमुखी बनाने प्रशिक्षण
राहतगढ़। नगर परिषद अंतर्गत शहरी रोजगार योजना से नगर के वार्ड की 15 की महिलाओं को स्व-रोजगार मुखी बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया कार्यक्रम में नगर परिषद के सांसद प्रतिनिधि रामकुमार पप्पू तिवारी ने महिलाओं के कढ़ाई, बुनाई का प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं का हमेशा स्व-रोजगार योजनाओं का लाभ लेना चाहिए मप्र सरकार के मुखिया शिवराजसिंह के द्वारा महिला सशक्तिकरण पर विशेष प्रयास किया जा रहा है। हमारे प्रदेश की महिलाओं को हमेशा शिक्षा,स्वास्थ्य व स्व-रोजगार के प्रति जागरूकता लानी होगी मप्र सरकार स्व-रोजगार हेतु भरसक प्रयासरत है। कार्यक्रम में 10 प्रशिक्षण से प्रशिक्षित महिलाओं के लिए प्रशिक्षण मानदेय राशि 19,500 रुपए के चैकों का वितरण सांसद प्रतिनिधि पप्पू तिवारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर सीता नंदकिशोर भारती, सीएमओ शंकरलाल अग्रवाल, उपयंत्री-सुनीन खैमरिया, राजेश खटीक, लिपिक हेमराज कोरी, पुष्पेन्द्र हजारी, श्रीराम पंथी सहित अनेक नगर की महिलाएं उपस्थित रही।
निवास पहुंचकर किया स्वागत
राहतगढ़। नगर परिषद राहतगढ़ को आदर्श नगर का सपना साकार करने के साथ नगर विकास में ऐतिहासिक विजय श्री प्राप्त श्रीमती उमा पप्पू तिवारी नगर अध्यक्ष बनने के बाद नगर के युवाओं के नई साल की शुरूवात के अवसर पर नगर अध्यक्ष के निवास पर पहुंच कर सांसद प्रतिनधि रामकुमार पप्पू तिवारी का स्वागत 11 किलो की पुष्प माला पहना कर भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मनोज नामदेव, संजय ठाकुर, श्रीराम पंथी, लक्ष्मन लोधी, यशबंत कोरी, पप्पू चक्रवर्ती, भरतसिंह घोषी, ऐभानसिंह सहित उनके शुभचिंतक उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें