शनिवार, 5 जनवरी 2013

किसान भाईयों के लिए सामयिक सलाह

सागर। रबी 2012-13 में जिले में आसमान में बादल छाए रहने एवं वातावरण में ठण्डक बढ़ने से फसलों में पाला पड़ने की संभावना है। इसके बचाव हेतु किसान भाईयों को सलाह एवं सुझाव दिए हंै कि फसलों को पाले से बचाने हेतु मेडो पर खेत के चारों तरफ कचरा जला कर रात्रि के समय धुआ करें तथा पानी की सुविधा होने पर खेतों में हल्की सिंचाई करें, जिसमें फसलों को पाले से होने वाली क्षति से बचाया जा सकता है ।  

मौसम मे बादल छाए रहने तथा तापमान में गिरावट के कारण सरसों, मसूर, चना, मटर आदि फसलों में कीट-व्याधि का प्रकोप होने की संभावना है। इनसे बचाव हेतु किसान भाईयों से अनुरोध किया जाता है कि फसलों की सतत निगरानी रखें तथा कीटों का प्रकोप बढ़ने पर कीटनाशक रसायनिक दवाओ का छिड़काव करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...