सागर। शासन द्वारा सागर जिले को बीपीएल, एएवॉय, एपीएल खाद्यान्न का आवंटन माह जनवरी से मार्च 2013 तक के लिए एक मुश्त जारी किया गया है।
बीपीएल योजनांतर्गत गेहूं प्रतिमाह 15 केजी प्रतिकार्ड (तीन माह हेतु एक मुश्त 45 केजी) एवं चॉवल 5 केजी प्रतिमाह (तीन माह हेतु एक मुश्त 15 केजी) तथा एएवॉय योजनांतर्गत प्रतिमाह गेहूं 33 केजी (तीन माह हेतु एक मुश्त 99 केजी) एवं चांवल प्रतिमाह 2 केजी (तीन माह हेतु एक मुश्त 6 केजी) एवं एपीएल प्रति राशनकार्ड पर प्रतिमाह 10 किलो के मान से (एक मुश्त तीन माहों हेतु 30 किलो) वितरण किया जाएगा। जिला आपूर्ति नियंत्रक संतोष जैन ने बताया कि तीन माह के आवंटन का उठाव उपभोक्ताओं के लिए पूर्णत: स्वेच्छिक होगा। उपभोक्ता अपनी क्रय क्षमता अनुसार एक से तीन माह में किश्तों में भी सामग्री का क्रय कर सकेगा। उपरोक्त वितरण एक जनवरी 2013 से प्रारंभ है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें