रविवार, 13 जनवरी 2013

स्वामी विवेकानंद जयंती पर सागर में एतिहासिक आयोजन

बीना। राष्ट्र गौरव एवं युवा शक्ति के प्रतीक स्वामी विवेकानंद जी की 150 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम एवं कुछ कर दिखाने के संकल्प के साथ मनाई गई। स्वामी विवेकानंद सार्ध समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। सड़कों पर शहर में पहली बार युवाओं में जोश देखने को मिला। दोपहर करीब 12 बजे उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।


जिसमें सबसे आगे महारानी लक्ष्मीबाई के वेष में महिलाएं तलवारें थामे मातृशक्ति की वीरता का संदेश दे रही थीं। उसके पीछे भगवा वस्त्रों को धारण किए हुए डेढ़ सौ बच्चे स्वामी विवेकानंद के रूप में चल रहे थे। शोभायात्रा का नजारा देखने के लिए जनसैलाब सड़कों पर उतर आया। लोगों ने महावीर चौक, सर्वोदय चौक, शमीम खान पप्पू, देवेन्द्र राय पत्रकार, सर्वोदय चौक, माँ जागेश्वरी शक्तिपीठ सहित जगह-जगह यात्रा का स्वागत कर पुष्प वर्षा की। स्कूली बच्चे, शिक्षक, शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक बैण्ड बाजों की धुन पर झूमते नाचते चल रहे थे। बच्चों के हाथों में स्वामी जी के संदेशों की तख्तियां और जुबान से भारतमाता और महापुरूषों के नारे निकल रहे थे। 


भव्य झाँकियां बनी आकर्षण का केन्द्र 


धर्म और अध्यात्म का संगम शोभायात्रा के दौरान झाँकियों से भी झलक रहा था। महारानी लक्ष्मीबाई की झांकियों के अलावा भारतमाता की सुंदर झाँकी रथ पर सजाई गई थी। देश की एकता कापाठ पढ़ाने के लिए भी बच्चे विभिन्न रूपों में सजे दिख रहे थे। स्वामी जी के वेश में बच्चों की कतार भी अलग ही छठा बिखेर रही थी। 150वीं जयंती पर 150 बच्चों ने स्वामी जी का रूपधारण किया था। 


झूमकर लिया आनंद 


लंबी शोभायात्रा में लगभग तीन हजार बच्चों एवं युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। कोई नारेबाजी करते हुए चल रहा था तो कोई बैण्ड बाजों और डीजे की तर्ज पर झूमकर खुशी का इजहार कर रहा था। शोभायात्रा कॉलेज तिराहा, गांधी तिराहा, महावीर चौक, कच्चा रोड, सर्वोदय चौराहा से होते हुए वापिस उत्कृष्ट विद्यालय में समाप्त हुई। जहां पर सार्ध समिति ने स्वामी जी को नमन कर राष्ट्र विकास का संकल्प दिलवाते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, नाभिनंदन जैन मंदिर, गायत्री विद्या मंदिर सहित अनेक स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए। 


भारत के युवा करेंगे विश्व का कल्याण 


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांतीय प्रचार प्रमुख डॉ.सुरेन्द्रसिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका से वापिस लौटते समय स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि भारत के युवा ही विश्व का कल्याण कर सकते हैं। डॉ.सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका जैसे राष्ट्र में और वहां के युवाओं में निश्चित रूप से यह देखा होगा कि पाश्चात्य संस्कृति में रंगे इस देश के युवा भारत के युवाओं की तुलना में न तो संस्कारवान हैं और न ही संस्कृति की रक्षा करने में सक्षम। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक डॉ.श्रीमति विनोद पंथी, डॉ.सुंदर पंथी, धरमू राय, सुनील सीरोठिया, महेश राय, कड़ोरीलाल यादव, शिवकुमार ठाकुर आदि शामिल थे।


हजारों ने उठाए सूर्य नमस्कार करने के लिए हाथ 


बीना। शनिवार की सुबह विकासखंड के सभी स्कूलों में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा पांचवी से लेकर बारहवीं तक के 15978 छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार के साथ प्राणायाम किया। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर शासन स्तर से सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया था। मुख्य समारोह उत्कृष्ट विद्यालय में मनाया गया। बीईओ एसएन रावत ने बताया कि क्षेत्र के सभी स्कूलों में पांचवी से लेकर बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार किया। स्कूलों में बच्चों के साथ शिक्षकीय स्टाफ, अतिथियों एवं पालकों को भी सहभागिता रही। संकुल केन्द्र क्रमांक 1 में 3737 लोगों ने, संकुल क्रमांक 2 में 1645, भानगढ़ में 4208, आगासौद में 2310, देहरी में 1127 एवं मंडीबामौरा संकुल केन्द्र में 1951 लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम पूरी तरह शांतिमय ढंग से संपन्न हुआ। 


पतंजली योगपीठ के योगाचार्यों ने कराया सूर्य नमस्कार  


सभी स्कूलों में सूर्य नमस्कार रेडियो प्रसारण के मुताबिक हुआ। विकासखंड का मुख्य समारोह उत्कृष्टता विद्यालय प्रांगण में आयोजित हुआ। हजारों छात्र-छात्राओं को भारत स्वाभिमान पतंजली योगपीठ शाखा प्रभारी बृजेश शर्मा, अतुल तिवारी एवं रश्मि तिवारी ने सूर्य नमस्कार कराया। जिसमें 11 बजे सभी बच्चे एकट्ठे हुए। 11:25 बजे वंदे मातरम गीत हुआ। इसके बाद मप्र गान हुआ। इसके बाद 11:40 बजे से सूर्य नमस्कार प्रारंभ हुआ। 12 बजे कार्यक्रम का समापन हो गया। इस अवसर पर विधायक डॉ.श्रीमति विनोद पंथी, करोड़ीलाल यादव, डॉ.सुंदर पंथी, वीरेन्द्र जैन, नायब तहसीलदार कमलेश अग्रवाल, बीईओ एसएन रावत, संकुल प्राचार्य एमएम पटेल, बीआरसीसी राजेन्द्रसिंह राजपूत, सत्यजीत सिंह ठाकुर, केके दुबे, एसएन बिलगैयां, केके जैन, जेएस राजपूत, अशोक अहिरवार, हरिराम दुबे सहित अनेक लोग उपस्थित थे। 


पीजी कॉलेज में कराया सूर्य नमस्कार 


शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीना में स्वमी विवेकानंद जयंती युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का शुभारंभ पतंजली योग समिति के जिला अध्यक्ष बृजेश शर्मा एवं प्राचार्य श्रीमती रेखा बरेठिया द्वारा दीप   प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर वन्देमातरम एवं मप्र गान का सामूहिक गायन किा गया। मुख्य वक्ता बृजेश शर्मा द्वारा सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कराया गया। उन्होनें ध्यान एवं योग की महत्ता से अवगत कराया।  प्राचार्य डॉ. श्रीमती रेखा बरेठिया ने कहा कि सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम मप्र शासन की अभिनव योजना है। मानव विकास के लिये सकारात्मक ऊर्जा उसके चारों ओर होना चाहिये। संचालन डॉ.एमएल सोनी ने किया तथा आभार डॉ.एके जैन ने माना। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के तत्वधान में क्विज का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान प्रशांत श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान कु.हर्षा चुघानी तथा तृतीय स्थान कु.भूमिका शर्मा एवं ललित कुमार अहिरवार ने प्राप्त किया। रासेयो स्वयं सेवक भूपेन्द्र राय द्वारा स्वामी विवेकानंद जी का विशाल चित्र महाविद्यालय को भेंट किया गया। इस अवसर पर डॉ.श्रीमति बीनांिसह, डॉ.एके जैन, डॉ.आरसी गुप्ता, डॉ.माहिरा परवीन, डॉ.केदास बैंस, प्रो.वहीके अग्रिहोत्री, प्रो.डीपी यादव, प्रो.नमिता अग्रिहोत्री, डॉ.एमएल सोनी, डॉ.कविता श्रीवास्तव, मो. रफीक शेख, आरबी श्रीवास्तव, मनोज चौधरी, महेन्द्र कुमार रोहित, आरके वशिष्ठ, अखलेश सैनी, सुरेन्द्र पंथी, श्रीमति रूपाली सैनी, एमएल सूर्यवंशी, डॉ.नीरज गौतम, कु.शिवानी तिवारी, चंचल चौरसिया, प्रकाश सनोडिया, नीरज कटारे, देव यादव, कु.जुगनू पारोची, कु.दीप्ति अहिरवार सहित महाविद्यालय स्टॉफ उपस्थित था।  


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा मनाई विवेकानंद जयंती



गढ़ाकोटा। नगर में  स्वामी विवेकानंद जी की अर्धशताब्दी समारोह के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली।  जिसमें युवा इकाई के सदस्य बंधु उपस्थित रहे। कालेज मैदान से शोभा यात्रा आरंभ हुई जिसमें विवेकानंद जी के संदेश उनके चित्र, और जय विवेकानंद की जैसे नारे लगाते हुए आरएसएस की युवा ईकाई शामिल हुई। इस मौके पर पवन जी ने सभी को संकल्प दिलाया कि राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर होते हुए आगे बड़ें एवं स्वामी जी के विचारों को धारण करें। भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि सामाजिक समरसता को लेकर उनका योगदान राष्ट्रहित में समर्पित रहा वरुण सोनी ने ऐ शहीद की मां आ तेरी में आरती उतार दूं कविता के माध्यम से अपनी बात रखी। स्वामी विवेकानंद शताब्दी समारोह समिति गढ़ाकोटा के संयोजक अभिषेक भार्गव ने विवेकानंदजी के विचारों को आज की युवा पीड़ी को अत्मशात करने की बात कही और सदैव लक्ष्य बनाकर जीवन में सामाजिक कार्यों को भी करने का आह्वान किया। संचालन विक्की जैन एवं आभार मितेन्द्र चौहान ने व्यक्त किया। 


151 स्वरूपों के साथ निकली शोभायात्रा


राहतगढ़। भारत वर्ष को गौरव प्रदान करने वाले एवं युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में विवेकानंद सार्घशती समारोह समिति के तत्वाधान में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ होकर नगर परिक्रमा कर नवीन सरस्वती हायर सेकंडरी स्कूल प्रांगण में पहुंची जहां भारत माता की आरती के साथ अनेक आयोजन किए गए। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया एवं पुष्प वर्षा की गई। जयंती समारोह में सहयोगी संस्थाएं सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती ज्ञान मंदिर एवं लोकप्रिय शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया तथा भैया-बहिनों द्वारा स्वामी विवेकानंद के 151 सजीव स्वरूप बनाए जो आकर्षण का केन्द्र रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आलोक मेहता, दिनेश सोनी, जीवनलाल चौरसिया, सुनील भायजी, ब्रजेश अग्रवाल, कृष्णकांत तिवारी, कौशलकिशोर कन्हौआ, संजय ठाकुर, वीरेन्द्र ठाकुर, सुनील श्रीवास्तव, अमित राय, सोनू चतुवेर्दी, प्रकाश देवलिया, संदीप शुक्ला, अनुराग चौरसिया सहित अनेक नगरवासी उपस्थित थे। 


स्वामी जी का आदर्श ही सही मार्ग पर ला सकता है : भार्गव



रहली। देश के वर्तमान परिदृष्य में युवा वर्ग भटकाव की राह पर है युवा वर्ग को स्वामी विवेकानंद का आदर्श जीवन चरित्र ही सही मार्ग पर ला सकता है यह बात विवेकानंद माडल स्कूल के वार्षिक उत्सव समारोह के मुख्य अतिथि पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव ने कही। उन्होंने कहा कि शिक्षित होना पर्याप्त नही बल्कि संस्कारित होना जरूरी है प्राप्त ज्ञान से दूसरों का मार्गदर्शन करना समाज देश का स्वाभिमान बढ़ाना शिक्षा का उद्देश्य होना चाहिए, प्रदेश की सरकार ने 150वीं जन्म शताब्दी मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया वही क्षेत्र में सामान्य ज्ञान की परीक्षा में असमान्य उपस्थिति से सपष्ट है कि लोग अपने ज्ञान से दुनिया बदलना चाहते है उन्हें अवसर चाहिए। जो हम दिलाने का काम करेंगे। श्री भार्गव ने मांग पर रहली में मूक वाधर स्कूल खोलने का आश्वसान दिया। स्कूल के वार्षिक उत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम किए इस अवसर पर समारोह अध्यक्ष विष्णु पाठक, न्यायाधीश मनोज लडिया, उमेश वैद्य, मनीष भट्ट, डॉ.अमित नेमा, नीरोज पटैरिया, हरिनारायण तिवारी, प्रमोद सराफ सहित सैकडों लोग उपस्थित रहें। वहीं ग्राम चांदपुर में हाई स्कूल में सैकडों छात्र -छात्राओं ने समूह रूप से सूर्य नमस्कार किया।


15 हजार छात्र-छात्राओं ने किया सूर्य नमस्कार



खुरई। पूरे प्रदेश की तरह खुरई ब्लाक की सभी शासकीय शालाओं में भी सामूहिक सूर्यनमस्कार किया गया। ब्लाक के 6 संकुलों में 15 हजार तीन सौ 76 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। ब्लाक शिक्षा अधिकारी कनिष्क चौबे ने बताया कि संकुल पं. चंद्र शर्मा के 4 हजार 97 बसारी संकुल में 1 हजार 276 ललिता शास्त्री   संकुल में 3 हजार 653 गढ़ौला जागीर संकुल में 2 हजार 186 खिमलासा संकुल में 3 हजार 191 और बरोदिया नौनगर संकुल में 973 छात्र-छात्राओं ने सामूहिक सूर्य नमस्कार में भाग लिया। सुबह 11 बजे से विद्यार्थियों की कतारें लगाना प्रारंभ हो गया और रेडियो के सीधे प्रसारण के आधार पर सभी शालाओं में सूर्य नमस्कार कराया गया। इसमें सबसे पहले चेतावनी भी बताई गई कि किन लागों को यह नहीं करना है। प्रसारण में मध्यप्रदेश गान के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विद्यार्थियों को संदेश सुनाया। इसके बाद सभी प्रकार का सूर्य नमस्कार कराया गया। जो लगभग 11.30 बजे तक चला। पं कृ.चंद्र शर्मा उत्कृष्ट विद्यालय में प्राचार्य आर के नामदेव और पीटीआई खाटोल ने सूर्य नमस्कार कराया। 


बालक शाला में सूर्यनमस्कार



गौरझामर। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर शाउमा बालक विद्यालय में सूर्य नमस्कार किया का आयोजन किय गया। विलक्षण प्रतिभा के धनी तथा भारत वर्ष की आन, बान, शान को देश विदेश में गौरान्वित करने वाले स्वामी विवेकानंद जी की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शासकीय उच्चतर मा. विद्यालय में समारोहपूर्वक सूर्यनमस्कार व प्राणायाम का आयोजन सरपंच श्रीमती उमा श्रीकृष्ण खटीक की अध्यक्षता में श्रीमती कमलेश चौबे, कुंदनलाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। संचालन अरूण सोनी ने किया। प्रभारी प्राचार्य के रूप में एसपी चढ़ार, जीएस अहिरवार, विनय करण, ओपी तिवारी, रजनीश दुबे, इकवाल खान, संदीप मिश्रा, अनुराग दीक्षित आदि संस्थागत लोग उपस्थित थे। जयंती अवसर पर स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा झांकी नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई जिसमें विवेकानंद स्वामी जी वेशभूषा में करीब 50 छात्र-छात्राएं चल रहे थे। कार्यक्रमों का आयोजन फूलबाग मैदान में किया गया। 


सदर में शोभायात्रा निकली


सागर। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर स्वामी विवेकानंद सार्धशती समारोह समिति सदर द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सदर क्षेत्र के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के अलावा सदर क्षेत्र के नागरिकों ने भी भाग लिया। शोभायात्रा विभिन्न मार्गो से होती हुई कजलीवन मैदान पहुंची जहां उपस्थितजनों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र एवं झांकी पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर डॉ. वंदना गुप्ता, विक्रम मौर्य, आलोक केशरवानी, हरिओम केशरवानी, वीरेन्द्र पटेल, शेखर चौधरी, मुवीन मकरानी, प्रभुदयाल पटेल, शंकर उस्ताद, नवीन तिवारी, पंकज मुखारया आदि उपस्थित थे। 


आयोग अध्यक्ष हुए शामिल


स्वामी विवेका जयंती के अवसर पर हाईस्कूल भैसानाका में सामूहिक सूर्य नमस्कार के अवसर पर सुबह लगभग 11 बजे गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मप्र अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष नारायण कबीरपंथी मुख्य अतिथि के रूप में सामूहिक सूर्यनमस्कार में भाग लिया। मुख्य अतिथि श्री कबीरपंथी ने स्कूली छात्रों के साथ शारीरिक व मानसिक विकास हेतु सूर्यनमस्कार प्राणायाम व भ्रामरी प्राणायाम इन तीनों चरणों में संपन्न किया गया। इस अवसर पर जयप्रकाश दुबे, बीके पवैया, महेश रैदास, एमके कोष्टी, बलराम चौधरी, विजय जैन, श्यामसुंदर रजक, ममता कोरी, साधना खरे, नीता हजारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे।


स्वामजी ने मजबूत राष्ट्र का संदेश प्रसारित किया


स्वामी विवेकानंद ने जिस भारतीय धर्म के साथ अखंड और मजबूत राष्टÑ का संदेश प्रसारित किया था उसे पूरा करने के लिए युवा वर्ग आगे आए। भारत के नवनिर्माण में स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक है जिसका प्रत्येक भारतीय को अनुशरण करना चाहिए उक्त विचार जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में व्यक्त किए। इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण सोनकिया, द्वारका चौधरी, जमना सोनी, राजाराम सरवैया, जगदीश राज, गोल्डी केशरवानी, गौतम मांडले, अंकित जैन, राहुल चौबे, प्रियंक जैन, अंकुश चौबे, संजय सहारा, अशोक चौधरी, मनोज सोनी, मुरलीधर चौधरी आदि उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...