मंगलवार, 8 जनवरी 2013

सवा लाख का तार चोरी

सागर। मोतीनगर थाना अंतर्गत काकागंज क्षेत्र से करीब सवालाख रुपए का बिजली तार चोरी होने का मामला सामने आया है।

सिविल लाइंस निवासी ब्रजेन्द्र पिता शिवकुमार रघुवंशी ने मोतीनगर थाने में   रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी राकेश और उसके एक साथी ने सरकारी बिजली का तार कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपए चुरा लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...