शनिवार, 5 जनवरी 2013

आर्मी ट्रक ने युवक को रोंदा

सागर।  शनिवार की सुबह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरिया जाट के पास एक आर्मी ट्रक ने युवक को रोंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत सिविल लाइंस थाना में की। जहां पुलिस ने आरोपी आर्मी के जवान पर गैरइराधतन हत्या का मामला सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे विश्वविद्यालय रहली रोड पर सामने से आ रहे एक आर्मी ट्रक ने पथरिया निवासी जगराम पिता आशाराम विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि जगराम लहूलुहान हो गया। गंभीर चोटें होने के कारण उसे तिली अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। 

मृतक के भाई सूरज विश्वकर्मा ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं थाना प्रभारी सिविल लाइंस एसके पंथी ने बताया कि आर्मी ट्रक अभी जब्त नहीं हुआ है। आरोपी आर्मी आफीसर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...