बुधवार, 16 जनवरी 2013

बनाए जा रहे हैं रेल में चोरी करने वाले वर्दीधारियों के स्केच

सागर। मंगलवार को दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस में पुलिस की वर्दी में हुई चोरी के मामले में रेलवे पुलिस ने पीढ़ित यात्रियों के बयान ले लिए हैं। बदमाशों का स्केच बनाया जा रहा है। जीआरपी पुलिस शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ने की बात कह रही है।

गौरतलब है कि मंगलवार की तड़के सुबह दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस की तीन बोगियो में चोरी हो गई थी, यात्रियों ने बताया था कि बदमाश रायफल लिए हुए पुलिस की वर्दी में थे जिससे जीआरपी और आरपीएफ थाना पुलिस के ऊपर शक की सुई जा रही थी। जीआरपी थाना पुलिस ने बुधवार को जयपुर एक टीम भेजी। पीढ़ितों के बयान लिए गए। सूत्रों के अनुसार रेलवे पुलिस ने आरोपियों के स्क ेच भी बना लिए हैं। फिलहाल घटना का खुलासा कब होगा यह कहा नहीं जा सकता। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...