बुधवार, 16 जनवरी 2013

निधन पर शोक व्यक्त

सागर। मध्यप्रदेश जनसंपर्क संचालनालय भोपाल में पदस्थ एवं मध्यप्रदेश संदेश के संपादक प्रदीप भाटिया के वयोवृद्ध पिताश्री परमानंद भाटिया के निधन पर संभागीय सागर प्रेस क्लब, सागर के सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है।

92 वर्षीय श्री भाटिया के निधन पर प्रेस   क्लब द्वारा आयोजित श्रद्धांजली सभा में शोक व्यक्त किया गया। श्री भाटिया का गत दिवस नई दिल्ली में निधन हो गया था।  सभा में प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुदेश तिवारी, महामंत्री मुकेश जैन ढाना, प्रवक्ता विनोद आर्य, उपाध्यक्षद्वय पवन शर्मा, महेन्द्र भट्ट, प्रवीण पांडे, संजय करीर, बसंत सेन, राहुल सिलाकारी, कार्यालय मंत्री कमलेश सोनी, कोषाध्यक्ष अवनीष जैन, शशिकांत ढिमोले, अनुपम पटेरिया, राजिक अली, भोले गुप्ता, शिवा पुरोहित, अतुल मिश्रा, शत्रुधन केशरवानी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...