सागर। ज्ञानसागर कॉलेज आफ इंजीनियरिंग में आज संभाग स्तर की प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पूरे संभाग से विद्यार्थी शामिल होंगे। कार्यक्रम के संयोजक आकाश दुबे ने बताया कि आज के प्रतियोगी दौर में विद्यार्थियों कीप्रतिभा को निखारने एवं उनके बीच प्रतिस्पर्धा कायम करने के लिए ऐसी प्रतियोगिता आयोजन अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि यह परीक्षा विद्यार्थियों के लिए आईआईटी, जेईई, एआईईईई जैसी परीक्षाओं में सफलता दिलाने में कारगर साबित होगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले को 11 हजार नगद, द्वितीय को 5 हजार एवं तृतीय को 3 हजार रुपए नगद राशि प्रदान की जाएगी।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें