सागर। जिले के करार्पुर में आगामी 21 जनवरी से 27 जनवरी तक श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आज आर्यिका उपशांतमति माताजी का ससंघ आगमन करार्पुर में हुआ। माताजी की भव्य आगवानी करार्पुर सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा की गई।
पंचकल्याणक महोत्सव में आदिनाथ भगवान का गर्भकल्याणक से मोक्षकल्याणक तक पांचों कल्याणक मनाए जाएंगे। महोत्सव के प्रथम दिन कार्यक्रम का उद्घाटन सागर संसदीय क्षेत्र के सांसद भूपेन्द्र सिंह ठाकुर और नरयावली विधायक प्रदीप लारिया करेंगे। जन्म कल्याणक के दिन रत्नों की वर्षा होगी। इस दिन महिला एवं वित्त विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती सुधा जैन, सागर विधायक शैलेन्द्र जैन उपस्थित रहेंगे।
तीसरे दिन तप कल्याणक के तहत कृषि मंत्री डॉ रामकृष्ण कुसमरिया और जल संसाधन मंत्री जयंत मलैया आदिकुमार का राजतिलक करेंगे। मध्यप्रदेश शासन के वित्तमंत्री राघवजी चैथे दिन समोशरण का उद्धाटन करेंगे। पंचायत मंत्री पं. गोपाल भार्गव भी उपस्थित रहेंगे। करार्पुर जैन समाज ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का अनुरोध किया है।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें