सागर। रूपेश वाल्मीकि की हत्या को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। अखिल भारतीय समाज कल्याण परिषद एवं मध्य भारत सफाई कर्मचारी संगठन तथा आजाज्ञस संघ प्रतिनिधियों ने दोपहर 12 बजे जुलूस रूप में कलेक्टोरेट पहुंचकर रूपेश वाल्मीकि की हत्या को लेकर जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि नेताओं ने रूपेश के परिजनों को उचित न्याय दिलाने की मांग की।
जिसमें मृतक की पत्नी को शासकीय सेवा में लिया जाए। दोषी पुलिस कर्मियों पर 302 की तहत कार्रवाई की जाए। मृतक की पत्नी को पांच लाख आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाए। उक्त प्रकरण की जांच सीबीआई द्वारा कराई जाए। उक्त बिंदुओं पर सात दिवस के अंदर कार्रवाई नहीं की गई तो वाल्मीकि समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रकोश चुटेले, रामदास वैद्य, गंगाराम चौधरी, पुरुषोत्तम धोलपुरी, एचपी हार्या, बाबू मछंदर, सुरेन्द्र महावत, महेश करोसिया, राधेलाल कछवाह, कुलदीप वाल्मीकि, अमित कछवाह, कुलदीप चौहान, कमलेश डागोर, अनिल वाल्मीकि, हीरालाल हारिया, दिनेश पथरोल, बृजेश करोसिया, आशु करोसिया, जयकांत, दिनेश मछंदर, बसंत करोसिया आदि शामिल थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें